Last modified on 1 जनवरी 2012, at 04:58

केवल / समीर बरन नन्दी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:58, 1 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=समीर बरन नन्दी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम में मगन रहना चाहता हूँ
फिर भी चिथड़ा ही रहता हू ।

नव जलद के सर पर हाथ फेर कर
प्यास मिटाता हूँ ।

उग नहीं रही आत्मा की
मिट्टी में कोई फ़सल

केवल टूटी हुई सुई
ढूँढ़ता रहता हूँ ।