Last modified on 27 अगस्त 2020, at 09:25

कैप्सूल / पूजा प्रियम्वदा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:25, 27 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूजा प्रियम्वदा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन में
उतनी ही बार
निगलनी हैं गोलियाँ
जितनी बार कहते थे--
सुनिये...
कि ज़िन्दा होने के
कुछ तो भरम
बाकी रहें
घुलनशील कैप्सूल
सुन्दर दिखता है
लेकिन कड़वा है