भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैसे ज़िन्दा रहता होगा / रुस्तम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:23, 28 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |संग्रह= }} <Poem> कैसे ज़िन्दा रहता होगा मेरे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैसे
ज़िन्दा रहता होगा
मेरे कमरे की
अलमारी में
एक अकेला
तिलचट्टा?

फल, शहद खाता होगा
साथ में उड़ाता होगा
ब्रेड और मक्खन के टुकड़े।
पर कैसे ज़िन्दा रहता होगा?--
केवल भोजन से तो पेट नहीं भरता।
बिल्कुल अकेला है।

किससे कहता होगा
मन की बात?
सारी-सारी रात,
सारी-सारी रात
हठी तन की बात?
केवल भोजन से तो पेट नहीं भरता।