भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कोई आतिश दर-सुबू शोला-ब-जाम आ ही गया / मजरूह सुल्तानपुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मजरूह सुल्तानपुरी }} Category:ग़ज़ल<poem>कोई आतिश दर-सु…) |
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=मजरूह सुल्तानपुरी | |रचनाकार=मजरूह सुल्तानपुरी | ||
}} | }} | ||
− | [[Category:ग़ज़ल]]<poem>कोई आतिश दर-सुबू शोला-ब-जाम आ ही गया | + | [[Category:ग़ज़ल]]<poem> |
+ | कोई आतिश दर-सुबू शोला-ब-जाम आ ही गया | ||
आफ़ताब आ ही गया, माहे-तमाम आ ही गया | आफ़ताब आ ही गया, माहे-तमाम आ ही गया | ||
01:30, 15 जून 2010 के समय का अवतरण
कोई आतिश दर-सुबू शोला-ब-जाम आ ही गया
आफ़ताब आ ही गया, माहे-तमाम आ ही गया
मोहतसिब! साक़ी की चश्मे-नीम-वा को क्या करूँ
मैकदे का दर खुला गर्दिश में जाम आ ही गया
इक सितमगर तू कि वजहे-सद ख़राबी तेरा दर्द
इक बलाकश मैं कि तेरा दर्द काम आ ही गया
हम-क़फ़स! सय्याद की रस्मे-ज़बां-बंदी की ख़ैर
बेज़बानों को भी अंदाज़े-कलाम आ ही गया
क्यों कहूंगा मैं किसी से तेरे ग़म की दास्ताँ
और अगर ए दोस्त लब पर तेरा नाम आ ही गया
आख़िरश, मजरूह के बे-रंग रोज़ो-शब में वो
सुबहे-आरिज़ पर लिये ज़ुल्फो की शाम आ ही गया