Last modified on 1 नवम्बर 2019, at 21:42

कोहरा हँस रहा है / बीना रानी गुप्ता

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:42, 1 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बीना रानी गुप्ता |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोहरा नहीं छंटा
काम नही मिला
चूल्हा नहीं जला
रोटी नहीं पकी
भूख नहीं मिटी
रमुआ रो रहा है
सुनो, कोहरा हँस रहा है..

खांसी से अम्मां बेहाल
गठिया से नानी का बुरा हाल
रूआंसी पिंकी हाथ मल रही है
धूप की चाह प्रार्थना में ढल रही है
दमा का मरीज मर रहा है
सुनो, कोहरा हँस रहा है..

उमड़ पड़ा धुंध का सागर
रिक्त हुई वायु की गागर
मचाया ठिठुरन ने धमाल
तांडव मचा रहा काल
ड्राइवर को कुछ नहीं दिख रहा है
वाहन वाहन से भिड़ रहा है
मौत की कहानी लिख रहा है
सुनो! कोहरा हँस रहा है।