Last modified on 30 अगस्त 2012, at 19:36

कौन आता है सपना बन के / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:36, 30 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= नाव सिन्ध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


कौन आता है सपना बन के
निद्रा के पथ से स्मृतियों के नव वसन पहन के

रूप कि ज्यों मोती में पानी
नयनों में पीड़ा अनजानी
कहता है अनकही कहानी
द्वार खोल कर मन के

तार छेड़ देता वीणा के
राग न जाने कहाँ कहाँ के
पा न सका जिनको पा-पा के
भाव लिये उस क्षण के

कौन आता है सपना बन के
निद्रा के पथ से स्मृतियों के नव वसन पहन के