"कौन मेरे दर्पण में ? / शार्दुला नोगजा" के अवतरणों में अंतर
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा | |रचनाकार=शार्दुला नोगजा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
चित्र एक दिख गया नयन में, एक दिवस मुझको अनजाने | चित्र एक दिख गया नयन में, एक दिवस मुझको अनजाने | ||
छोड़ दिया है तबसे मैंने दर्पण में खुद को निहारना | छोड़ दिया है तबसे मैंने दर्पण में खुद को निहारना | ||
पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
कलुषित, तृण सम बहते मन को, करुणा से अपनी सहेज लो | कलुषित, तृण सम बहते मन को, करुणा से अपनी सहेज लो | ||
बालक सा क्रंदन सिखलाओ, शब्द निरथर्क सारे ले लो ! | बालक सा क्रंदन सिखलाओ, शब्द निरथर्क सारे ले लो ! | ||
− | |||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
14:32, 7 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण
चित्र एक दिख गया नयन में, एक दिवस मुझको अनजाने
छोड़ दिया है तबसे मैंने दर्पण में खुद को निहारना
एक जीर्ण सी यष्टि अपरिचित, बाल पके भुट्टे के जैसे !
अंतरमन तराशती तब से, छोड़ दिया तन को निखारना !
कौन सत्य दिखला जाता है, और कौन है बनता रक्षक
कौन दर्प मेरा सीमित कर, बन जाता है पंथ-प्रदर्शक
कौन बाद जो है बसंत के ग्रीष्मऋतु सखि ले आता है
कौन चाक पे रखी उमरिया की माटी, घट कर जाता है ?
कौन मुझे जो फल देता है, और अधिक झुकना सिखलाता
कौन मेरा संशय दावानल प्रेम सुधा से सींचे जाता
कौन मुझे हँस कह देता है प्राप्ति नहीं कर प्रेम सखि री
और कौन मन के दर्पण में सत्-चित-आनंद भाव भरे री ?
सुन ओ निराकार तुम मेरे, गुरु बनो, बाँहें संभालो
डगर नयी, पग कोमल मेरे, तृष्णा की ये फांस निकालो !
कलुषित, तृण सम बहते मन को, करुणा से अपनी सहेज लो
बालक सा क्रंदन सिखलाओ, शब्द निरथर्क सारे ले लो !