भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
कौन सी आत्मा / राजी सेठ
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: राजी सेठ |
तुम कौन सी आत्मा की बात कर रहे हो?
वह जिसे अस्त्र काट नहीं सकता
अग्नि जला नहीं सकती
जो अछेद्य
अचौर्य
अभेद्य
प्रकाशवान है।
या वह जो पाव रोटी की दूकान के बाहर
विस्फारित खड़ी
रोशनदान के सींकचों का बल तौल रही है।