भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या करूँ मैं / निलय उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:46, 23 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निलय उपाध्याय |संग्रह=}} {{KKCatKavita‎}} <poem> पत्नी घर में न…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पत्नी घर में नहीं और रुपए भी नहीं
और समान ज़रूरी-कहीं तो जाना ही होगा
इस घर के लिए आज

अरे!
यह तो मैं सोच भी नहीं सकता था कि
दुकानदार चलकर आएगा मेरे घर,
कहेगा- नमस्कार
वो जो आपकी मैडम हैं, बोल गई थीं कुछ सामान

रजिस्टर को भी देख लें, इसमें लिखा है
आपका ही नाम...।