Last modified on 19 अक्टूबर 2019, at 23:50

क्या कहते हैं इसे? / उर्मिल सत्यभूषण

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 19 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या कहते हैं इसे?
इस विडम्बना को?
जब छुटे हुये तीर
वापिस लौट आते हैं
अनाड़ी शिकारी को ही चुभ जाते हैं
दारुण व्यथा से
चटकती है नस-नस
रक्त धारा में जब
विष कण कहते हैं
क्या कहते हैं
क्या कहते हैं
इस विडम्बना को क्या कहते हैं?