भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या ढूंढ रहा मन / वत्सला पाण्डे

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डूब रहा मन
तिरता भी नहीं

तितीर्षा भी
नहीं जागी कभी

तलहटी में
खोजता क्या

जिन्दा रहने के लिए
कुछ शब्द
मधुरिम नाद
या
शब्दों के परे की
ध्वनियां