भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या बतायें खु़द को' यूँ बरबाद करते रह गए / सत्याधर 'सत्या'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 6 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्याधर 'सत्या' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या बतायें खु़द को' यूँ बरबाद करते रह गए
उम्र भर इक शख़्स की इम्दाद करते रह गए

चन्द ग़ज़ले लिखके' उनको शोहरतें हासिल हुई
और हम बस दर्द का अनुवाद करते रह गए

रास्ते उनके ग़लत फिर भी उन्हे मंजिल मिली
हम थे' कि इक फाख़्ता आजाद करते रह गए

रौशनी उतरी नहीं मेरे दर-ओ-दीवार पर
आफताबे - नूर से फरयाद करते रह गए

एक चेहरा जो मे'री आँखों में' घर करता रहा
सिर्फ उस चेहरे को' 'सत्या' याद करते रह गए