भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या बनोगे? / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हो कर बड़े बनोगे क्या तुम?
सैनिक, डॉक्टर या अफसर?
वायुयान की सैर करोगे
या विमानचालक बन कर?
चाहे जो भी बनों, तुम्हें यह
ध्यान हमेशा रखना हैं:सेवा करने में औरों की
कभी न तुमको थकना है।