Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 15:15

क्या वसंत आने वाला है? / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

हरे-हरे तोते आये मान
क्या वसंत आने वाला है?

नीलकंठ डालों पर बैठे
क्या वसंत आने वाला है?

डाल-डाल पर फूल खिल गये
क्या वसंत आने वाला है?

भीनी खुशबू भरी हवा में
क्या वसंत आने वाला है?

पीली फूल खिले खेतों में
क्या वसंत आने वाला है?

कोयल बोली मीठे स्वर में
क्या वसंत आने वाला है?

खेलकूद में लगता है मन
क्या वसंत आने वाला है?