भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या सोचें समझें हम / सोम ठाकुर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:41, 25 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोम ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> क्या सो...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या सोचे - समझें हम, क्या सुनें सुनाएँ
इंद्रप्रस्थ पर फहरी ध्वंस की ध्वजाएं

धर्मराज की चौपड़ शकुनी के पासे
कौरव जयवंत, पांडु -पुत्र है उदासे
ये कैसे मृत्यु -बीज लिप्सा ने बोए
राष्ट्र ने सुनी है धृतराष्ट्र की कथाएं

पांचाली नीति फिरी केशो को खोले
जो बोले दुर्योधन की भाषा बोले
किसने ये बीज -मंत्र बना दिए नारे
किसने ये लिख दी है रक्त से ऋचायें

संजीवित करने का दाय कौन लेगा
यक्ष- प्रश्न का उत्तर कौन यहाँ देगा
जाने कब, कहाँ मिले मंडप फूलों के
लाक्षाघर जा पहुँची अंध कंदरायें .