Last modified on 12 अप्रैल 2017, at 12:29

क्या हैं स्त्रियाँ? / मंजुश्री गुप्ता

त्याग ही नहीं
इच्छा और आकांक्षा भी
मुस्कान ही नहीं
आंसू और ईर्ष्या भी
तन ही नहीं
मन और भावना भी
भोग्या ही नहीं
जननी और भगिनी भी
कामना ही नहीं
प्रेम और ममता भी
रति ही नहीं
दुर्गा और सरस्वती भी
स्त्रियाँ...
देवी या डायन नहीं
मनुष्य हैं
सिर्फ मनुष्य!