भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या होगा! / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिना पढ़े जीवन क्या होगा,
सोचो तो वह कैसा होगा?

थोड़ी दूर चलोगे लेकिन,
कितनी दूर और चलना है।
पत्थर पर जो लिखा हुआ हे,
पढ़ न सकोगे तो क्या होगा।

कोई चिट्ठी आती है तो
लिखा हुआ तुम न पढ़ सकोगे
जिसको तिसको दिखलाओगे,
राज खुलेगा तो क्या होगा।

बिना पढ़े जीवन क्या होगा,
सोचो तो वह कैसा होगा।

कहीं नौकरी कर न सकोगे,
बिजनेस भी तो कर न सकोगे।
खेती भी कैसी होगी जब,
नहीं ज्ञान उसका कुछ होगा।

बिना पढ़े जीवन क्या होगा,
सोचो तो वह कैसा होगा।