भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्यों ? / दीनदयाल शर्मा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> सूरज इत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज इतना तपता क्यों है
चन्दा इतना ठण्डा क्यों ?
तारे करें रात भर टिम-टिम
रात अन्धेरा होता क्यों ?

सूरज कहाँ चला जाता है
चन्दा रात को आ जाता
रात को हम सब सोते क्यों
नींद रात को आती क्यों ?

नींद में सपने आते क्यों
हमको बहुत ही भाते क्यों ?
आँख खुलें तो हम पाते हैं
ख़ुद को बिस्तर पर ही क्यों ?