Last modified on 30 अगस्त 2014, at 15:49

क्यों न / ज्ञानेन्द्रपति

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:49, 30 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञानेन्द्रपति |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्यों न कुछ निराला लिखें
इक नई देवमाला लिखें
अन्धेरे का राज चौतरफ़
एक तीली उजाला लिखें
सच का मुँह चूम कर
झूठ का मुँह काला लिखें
कला भूल, कविता कराला लिखें
न आला लिखें, निराला लिखें
अमरित की जगह विष-प्याला लिखें
इक नई देवमाला लिखें
खल पोतें दुन्या पर एक ही रंग
हम बैनीआहपीनाला<ref>इन्द्रधनुष के सात रंग</ref> लिखें

{{KKMeaning}