भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्रोशिया / सोनी पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनी मणि |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो (Sharda suman ने क्रोशिया / सोनी मणि पृष्ठ क्रोशिया / सोनी पाण्डेय पर स्थानांतरित किया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:49, 28 जून 2017 के समय का अवतरण

क्रोशिया चलाते उसका हाथ
नाचता है एक लय में
ऊँगलियों में लपेटा ऊन
सरकता जाता है
सरसराते हुए
ऊन का गोला घूमता है लट्टू की तरह
बदलता जाता है
खूबसूरत मफलर में
बुनते हुए बार- बार मुस्कुराती है
ठहर-ठहर गिन लेती है फन्दे
जिसे पहली बार डालते हुए
हुई थी लाल
ना जाने कितने प्रेम-पत्र सहेजे क्रोशिया
चलता जाता
जैसे बाच लेगा हर आँख की परिधि में कैद
गुलाबी प्रेम-पत्र...

अब लड़कियाँ मफलर नहीं बुनतीं
क्रोशिया बचा है कुछ प्रौढ़ हाथों में
जिससे बार-बार बुनती हैं
मांग कर सबसे ऊन
कहतीं
कुण्ठा कम होता है सिरजने से
दबा लेती है कुछ हर्फ़
प्रेम की भाषा का मौन निवेदन टांकती हैं
बार-बार क्रोशिए से।