भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्षणिकाएं / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ​कुमार मुकुल ​ |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 31: पंक्ति 31:
 
कहीं  कोई आशियां
 
कहीं  कोई आशियां
 
जला होगा।  
 
जला होगा।  
 +
 +
सीने पे रखा
 +
पत्‍थर  है वो
 +
उसी ने  सांसें
 +
रोक  रक्‍खी हैं।
  
 
</poem>
 
</poem>

11:42, 29 जून 2019 का अवतरण


तेरे बिना
यह जीवन
अमर हुआ जा रहा
सो लौट आना
देर-सबेर...।

तुम्‍हारी याद
बिल्‍कुल पागल है
बारहा सांकलें बजाती है।

हुक्‍मरां हैं हम
शर्म-ओ-हया की
औकात क्‍या -
जो पास आए।

हुक्‍मरां हुक्‍मरां से
लड़ते हैं
दो दुनिया तबाह होती है
शेष दो हुक्‍मरां ही बचते हैं।

हुक्‍मरां की
एक भौंह गीली है
कहीं कोई आशियां
जला होगा।

सीने पे रखा
पत्‍थर है वो
उसी ने सांसें
रोक रक्‍खी हैं।