Last modified on 16 जून 2019, at 18:49

क्षमा / दीनदयाल गिरि

बानी कटु सुनि कोप की छमा गहो न गलानि ।
कहा हानि मृगराज की भूकत जौ लषि स्वान ।।

भूकत जौ लषि स्वान हारि मानैगो आपै ।
बैठि रहो हे बीर धीर तुम बोलत कापै ।।

बरनै दीनदयाल बात बुध बिमल बखानी ।
कीजै कछु न सोच सठन की सुनि कटु बानी ।। ५५।।