भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खतरा / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=सुख च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इतवार का दिन था
छुट्टी का दिन!
आज पापा से बतियाने
उसकी नन्ही अबोध बच्ची ने
आवाज दी- “......पाऽऽ पाऽऽ ……”
पापा अखबार में खोया था!

इस बार वह नन्ही प्यारी अबोध बच्ची
बोली में मिश्री घोलती हुई बोली:
“..... एऽऽ पाऽऽ पूऽऽ….”
-वह अभी भी नहीं उबरा था।

पास आते हुए
अबकी बार वह निराश
अबोध बच्ची
और और याचना और प्यार से पुकारी:
“.....ओऽऽपाऽऽपीऽऽ…”
इस बार उसने सचमुच सुना,
सुनकर उसे झटका लगा!
वह उठा
और उस अबोध नन्ही को उसने
एक थप्पड़ ठोक दिया!

रोने के साथ-साथ मन ही मन
बच्ची समझ गई, कि
संसार में
ज्यादा प्यार से बोलना
खतरनाक है!