Last modified on 3 जून 2009, at 17:44

खरी दुपहरी भरी हरी हरी कुंज मँजु / देव

खरी दुपहरी भरी हरी हरी कुंज मँजु
 
देव अलि पुंजन के गुंज हियो हरिजात ।
सीरे नदनीरन गँभीरन समीर छांह
 
सोवै परे पथिक पुकारैं पिक करि जात ।
ऎसे मे किसोरी भोरी गोरी कुम्हिलाने मुख
 
पंकज मे पांय धरा धीरज मे धरि जात ।
सोहैं घनस्याम मग हेरति हथेरी ओट
 
ऊचे धाम बाम चढ़ि आवत उतरि जात ।


देव का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।