भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुशबू है और धीमा सा दुख फैला है / फ़ातिमा हसन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 5 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़ातिमा हसन }} {{KKCatGhazal}} <poem> ख़ुशबू है औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ुशबू है और धीमा सा दुख फैला है
कौन गया है अब तक लान अकेला है

क्यूँ आहट पर चौकूँ मैं किस को देखूँ
बे-दस्तक ही आया जब वो आया है

खुली किताबें सामने रक्खे बैठी हूँ
धुँदले धुँदले लफ़्ज़ों में इक चेहरा है

रात दरीचे तक आ कर रूक जाती है
बंद आँखों में उस का चेहरा रहता है

आवाज़ों से ख़ाली किरनें फैली हैं
ख़ामोशी में चाँद भी तन्हा जलता है

जाने कौन से रस्ते पे खो जाए वो
शहर में भी आसेबों का डर रहता है