भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़्वाब / शीला तिवारी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 21 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीला तिवारी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निःशब्द आँखें
ख़्वाब बुनते बहुतेरे
कल्पना के पंख लगा
हौले-हौले लेते हिलोरे
मन नभ वारिद को देखो
अल्हड़ बन छा जाता
उच्चश्रृंखलता की विविध कला से
मन तारों को छेड़ जाता
ख़्वाबों के बुदबुद पर देखो
सजल सरोवर कमल खिले
लघु तरंग पैदा कर
जीवन में नई गति भरे
ख़्वाबों के उपवन को देखो
चित्रपटी पर रंग भर देते
ख्वाहिशों की रोली सजा
सुमन उपवन में बहुरंग इतराते
ख़्वाबों के श्रृंगों को देखो
पर्वत मालाओं से भी ऊँची
हिम शिखर सी तेजस आभा
दृढ़ हौसला भर देती
ख़्वाब सुन्दर ऊँचे उठते जाते
कर्म पथ में कमल खिल जाते
कठिन डगर सरल हो जाती
पथ पर कुसम रज-कण बिछ जाते।