भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खामोश ज़ुबां हमदम कैसे / कैलाश झा ‘किंकर’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 15 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खामोश ज़ुबां हमदम कैसे
औरों से भला तुम कम कैसे।

रफ़तार पकड़ते जीवन के
कमजोर हुए संयम कैसे।

उस पार प्रिये तुम हो बैठे
पहुँचेंगे वहाँ तक हम कैसे।

दस्तूर निभाने का मन है
पर नृत्य करूँ छमछम कैसे।

खुशियों से ज़माना है बमबम
ग़मगीन करे बमबम कैसे।