भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खुश रहने की आदत है / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 8 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खुश रहने की आदत है।
कहते लोग हिमाकत है।।

ज़िद की जो सच कहने की,
समझो आयी शामत है।।

नजर झुका कर कत्ल करे,
ये भी अजब शराफ़त है।।

गाँधी जी के चेलों से,
बस्ती भर में दहशत है।।

उसको कैसी आजादी?
झेल रहा जो ग़्ाुर्बत है।।

जिन्दा उसकी रहमत से?
यह रहमत तो आफ़त है।।