Last modified on 9 अगस्त 2021, at 22:56

खून नहीं था / हरजीत सिंह 'तुकतुक'

खून नहीं था।
बेच दिया था सारा।
भूख लगी थी।

खून नहीं था।
पानी जैसा कुछ था।
खौलता न था।

खून नहीं था।
अपना वह तभी।
काम आया।

खून नहीं था।
किसी जगह पर।
सौ मरे तो थे।

खून नहीं था।
खटमल हैरान थे।
नेताओं में भी।

खून नहीं था।
उतरा किसी आंख।
गैर थी न वो।

खून नहीं था।
इबादत थी मेरी।
बकरीद थी।