Last modified on 7 अक्टूबर 2015, at 02:59

खेल-खिलौने / विपुल कुमार

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:59, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विपुल कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जन्म-दिवस पर मिले खिलौने,
मुझको लगते बड़े सलोने।
पास हैं मेरे दो मृगछौने,
ढम-ढम ढोल बजाते बौने।
ठुम्मक-ठुम्मक नाचे बाला,
एक सिपाही पकडे़ भाला।
धुआँ छोड़ता भालू काला,
नाचे बंदर चाबी बाला।
नन्हा पिल्ला प्यारा-प्यारा,
अप्पू हाथी सबसे न्यारा।
छुट्टी में तो ता-रा-रा-रा,
वक्त खेल में बीता सारा।
कहीं पे चलती छुक-छुक रेल,
कहीं दिखाता जोकर खेल।
सबके बीच बढ़ाते मे,
खेल-खिलौने रेलम-पेल।