भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खोज की बुनियाद / सुशीला टाकभौरे

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:56, 14 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला टाकभौरे |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह
रहस्य तो नहीं
खोज की बुनियाद है
आज फिर
मैं
उड़ने लगी हूं बे-पर
बंजर जमीन पर
फूटे हैं
अंकुर
आस की दूब चरने लगा है
मन का मिरग
किस दिशा से बांधोगे तुम
इसे
काल का गिलमा भी तो
छोटा है

एकान्त होठों पर वह
विस्मित रेखा
हास्य की बात है या रुदन तीखा
कैसे देखोगे
जगती आंखों से दिन में तारे
रात का सूरज
और वीरानों में भौरों का गंुजार

गूंज उठा है
फिर वही
आदिम स्वर!