भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खोज / अनिल विभाकर

Kavita Kosh से
योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:06, 23 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल विभाकर |संग्रह= }} <poem> देश खो गया राजकुमार ब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


देश खो गया
 
राजकुमार बहुत चिंतित हैं
 
वे निकल पड़े हैं देश की खोज में

 
राजकुमार देश खोज रहे हैं
 
मीडिया उनके चेहरे की खूबसूरती
 
राजकुमार ने क्या खोजा इसका मीडिया के पास कोई हिसाब नहीं
 
वह तो उन महिलाओं के आंकड़े रख रहा है
 
जो राजकुमार की खूबसूरती से सम्मोहित हैं
 
मीडिया को इससे भी कोई मतलब नहीं कि राजकुमार ने क्या खोजा
 
वह तो सिर्फ यह जानना चाहता है
 
वे कब बंधेंगे दांपत्य सूत्र में
 
देश की खोज तो महज बहाना है
 
दरअसल राजकुमार के लिए देश का मतलब है राजसिंहासन
 
राजकुमार इसीलिए खोज रहे हैं देश