भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गंगिया री, अति दूर समुन्दर / प्रतिभा सक्सेना

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:06, 27 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} <poem> नैहर की सुधि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नैहर की सुधि आई, हो गंगिया नैहर की सुधि आई!
बिछुड़ गईं सब बारी भोरी!
संग सहिलियां आपुन जोरी
ऊँचे परवत जनमी काहे नीचे बहि आई!

उछल-बिछल, बल खाइत, विरमत खेलत आँख-मिचौली
वन घाटिन में दुकि इठलाइत, खिलि-खिल संग सहेली
नीर भरी छल-छल छलकाइत,
पल-पल मुड़ि-मुड़ि देखति .
बियाकुल लहर हिलोरत पल पल कइसन समुझाई!

परवत पितु की गोद, हिमानी आँचल केरी छाया,
इहाँ तपत तल, बहत निमन मन सहत,छीन भई काया .
सिकता सेज, अगम पथ आगिल,
नगर-गाम वन अनगिन,
गंगिया री अति दूर समुन्दर कइसन सहि पाई!