भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गंध एक यात्रा है / मनोज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
+
{{KKGlobal}}
 
+
{{KKRachna
गंध एक यात्रा है
+
|रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव
 +
|संग्रह=
 +
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 
इतिहास के दूरवर्ती पन्नों की
 
इतिहास के दूरवर्ती पन्नों की
 
भौतिक-अभौतिक पन्नों की
 
भौतिक-अभौतिक पन्नों की
पंक्ति 18: पंक्ति 22:
  
 
सलोने प्रदेशों की अथक यात्रा है--
 
सलोने प्रदेशों की अथक यात्रा है--
              गंध,
+
गंध,
 
सुखद भटकन की चाह में  
 
सुखद भटकन की चाह में  
 
कल्पना कदमों से विचरते हुए  
 
कल्पना कदमों से विचरते हुए  
पंक्ति 30: पंक्ति 34:
  
 
गंध एक आनुभविक यात्रा है.
 
गंध एक आनुभविक यात्रा है.
 +
</poem>

15:28, 7 जून 2010 का अवतरण

इतिहास के दूरवर्ती पन्नों की
भौतिक-अभौतिक पन्नों की

गंध स्थावर यात्रा है
काल-कम्बल ओढ़ी
अजीवित देहों की
और मन की पकड़ से परे
जीवित देहों की भी.

तीर्थयात्रा भी है गंध
हिमाच्छादित देवस्थलों की
साधनारत रेगिस्तानों फकीरों की
गिरिजाघरों और मस्जिदों की
नदी-संगमों और घाटों की

सलोने प्रदेशों की अथक यात्रा है--
गंध,
सुखद भटकन की चाह में
कल्पना कदमों से विचरते हुए
काल-परिधि से बाहर
काल-वृत्त के अन्दर
स्थैतिक यात्रा है

शव बनने से पहले तक की
भूख और प्यास से मुक्त
एक दार्शनिक यात्रा है

गंध एक आनुभविक यात्रा है.