Last modified on 5 अक्टूबर 2012, at 12:38

गढ़न गढ़ी से गढ़ी,महल मढ़ी से मढ़ी / कालीदास

गढ़न गढ़ी से गढ़ी,महल मढ़ी से मढ़ी,
         बीजापुर ओप्यो दलमलि सुघराई में.
कालीदास कोप्यो वीर औलिया आलमगीर,
         तीर तरवरि गही पुहुमि पराई में.
बूँद ते निकसि महिमंडल घमंड मची,
         लोहू की लहरि हिमगिरि की तराई मे.
गाडि के सुझंडा आड़ कीनी बादसाह तातें,
         डकरी चमुंडा गोलकुंडा की लराई में.