Last modified on 29 जून 2014, at 22:45

गरमी मई की जून की / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आई चिपक पसीने वाली,
गरमी मई की जून की|

चैन नहीं आता है मन को,
दिन बेचेनी वाले|
सल्लू का मन करता कूलर ,
खीसे में रखवाले|
बातें तो बस उसकी बातें ,
बातें अफलातून की|

दादी कहतीं सत्तू खाने ,
से जी ठंडा होता|
जिसने बचपन से खाया है,
तन मन चंगा होता|
खुद ले आतीं खुली पास में,
इक दूकान परचून की|

बोले पापा इस गरमी में ,
हम शिमला जाएंगे|
वहीं किसी भाड़े के घर में,
सब रहकर आयेंगे |
मजे मजे बीतेगी सबकी ,
छुट्टी बड़े सुकून की |