Last modified on 11 फ़रवरी 2009, at 22:01

गर्वोक्ति / ललन चतुर्वेदी

गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 11 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ललन चतुर्वेदी |संग्रह= }} <Poem> न ऊधो का लिया न माधो ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न ऊधो का लिया
न माधो का दिया
न किसी का भला
न बुरा ही किया
चलती रही
साँस जब तक
जिया
इसी तरह
देव-दुर्लभ मनुष्य पर
उसने विभूषित किया।