भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गलियाँ / राजेंद्र तिवारी 'सूरज'

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:27, 4 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेंद्र तिवारी 'सूरज' }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मै अपने गाँव की गलियों में बचपन ढूँढ लेता हूँ,
मै अपने घर के दरवाज़ों में दर्पण ढूँढ लेता हूँ |

मेरे लहज़ों में अल्फाज़ों में मेरा गाँव बसता है,
मै गौरेयों की पंगत में वो सावन ढूँढ लेता हूँ |

मेरा दम घुटने लगता है शहर की बेवफ़ाई में,
मै घर की नीम की साये में मधुबन ढूँढ लेता हूँ |

मेरी अम्मा अभी भी घर के आँगन में महकती हैं,
मै उनकी लोरियों में अपनी धड़कन ढूँढ लेता हूँ |

मेरी दादी का सुरमा मेरी आँखों में बसा है यूँ
दुवायें याद करके अपना मरहम ढूँढ लेता हूँ |

मै अपने गाँव की गलियों में बचपन ढूँढ लेता हूँ,
मै अपने घर के दरवाज़ों में दर्पण ढूँढ लेता हूँ |