भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़रीब दलित का रामचरितमानस / सुशान्त सुप्रिय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:07, 18 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशान्त सुप्रिय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़रीब दलित के रामचरितमानस में
ये कांड नहीं होते --
बाल कांड
सुंदर कांड
अयोध्या कांड
किष्किंधा कांड
लंका कांड

ग़रीब दलित के रामचरितमानस में
ये कांड होते हैं --
भेद-भाव कांड
अपमान कांड
पीड़ा कांड
खैरलाँजी कांड
मिर्चपुर कांड ...