Last modified on 7 अप्रैल 2016, at 17:51

गाँव बहुत बेचैन / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 7 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आशाएं धूमिल हुईं, सपने हुए उदास
सब के द्वारे बंद हैं, जाएँ किसके पास

मंहगाई के दौर में, सरल नहीं है राह
जीवन नैया डोलती, दुःख की नदी अथाह

मौन खड़े हैं आजकल, मीरा, सूर, कबीर
लोगों को सुख दे रही, आज पराई पीर

कैसे झेले आदमी, मंहगाई की मार
सूख रहे है द्वार पर, सपने हरसिगार

छूएगी किस शिखर को, मंहगाई इस साल
खाई में जनता गिरी, रोटी मिले न दाल

जीवन यापन के लिए, कोशिश हुईं तमाम
पेट, हाथ खाली रहे, मिला बन कोई काम

खाली, खाली मन मिला, सूने सूने नैन
दुविधाएं मेहमान थीं, गाँव बहुत बेचैन