भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गाँव / अजय पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय पाठक }} <poem> पगडंडी पर छाँवों जैसा कुछ भी नही द...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अजय पाठक  
 
|रचनाकार=अजय पाठक  
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
पगडंडी पर छाँवों जैसा कुछ भी नही दिखा,
 
पगडंडी पर छाँवों जैसा कुछ भी नही दिखा,

11:27, 1 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

पगडंडी पर छाँवों जैसा कुछ भी नही दिखा,
गाँवों में अब गाँवों जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

कथनी सबकी कड़वी-कड़वी, करनी टेढ़ी-टेढ़ी,
बरकत और दुआओं जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

बिछुआ, पैरी, लाल महावर, रुनझुन करती पायल,
गोरे-गोरे पाँवों जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

राधा, मुनिया, धनिया, सीता जींस पहनती है,
उनमें शोख अदायों जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

बरगद, इमली, महुआ, पीपल, शीशम लुप्त हुए,
शीतल मंद हवाओं जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

पंचायत में राजनीति की गहरी पैठ हुई,
तब से ग्राम-सभाओं जैसा कुछ भी नहीं दिखा।