भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गांधी (5) / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyGandhi}}
 
<poem>
 
<poem>
  

02:02, 21 मई 2011 के समय का अवतरण


आज हमारी श्वासों में जीवित है गांधी,
तम के परदे पर मन के ज्योतित है गांधी,
जिससे टकरा कर हारी पशुता की आँधी !

सिहर रही हैं गंगा, यमुना, झेलम, लूनी,
प्राची का यह लाल सबेरा लख कर ख़ूनी,
आज कमी लगती जग को पहले से दूनी !

पर, चमक रही है मानव आदर्शों की ज्वाला,
जिसको गांधी ने तन-मन के श्रम से पाला,
हर बार पराजित होगा युग का तम काला !


बुझ न सकेगी यह जन-जीवन की चिनगारी,
बढ़ती ही जाएगी इसकी आभा प्यारी,
निश्चय ही होगी वसुधा आलोकित सारी !
 1949