भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गिरगिट जी / श्यामलाकांत वर्मा

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:41, 28 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्यामलाकांत वर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सिर पर टोपी, आँख पे ऐनक,
चले आ रहे गिरगिट जी।
नेता बनकर उछल रहे हैं,
बोल रहे हैं गिटपिट जी!
टर्रम-टूँ, टर्रम-टूँ करते,
मन के पूरे मैले हैं।
रंग बदलते, रूप बदलते,
हरे कभी मटमैले हैं।
आते बच्चे उन्हें देखने
ऊँची गर्दन करते हैं।
भीड़ देख करके बच्चों की,
मन ही मन वे डरते हैं।