भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीत-मन्त्र / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:45, 18 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह= }} <poem> सुनो,...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सुनो, बन्धु
यह गीत-मन्त्र है
इसे जपो पूरे मन से
इसमें भेद छिपा है
तुलसी औ' कबिरा की बानी का
जिक्र हुआ है इसमें
गंगा-कावेरी के पानी का
इसमें माटी-गंध
भरी है
जानो रामखिलावन से
रामखिलावन है हलवाहा
गाता इसे बीज-बोते
उसका बोया जो भी खाते
उनके काज सुफल होते
लय इसकी सीखी
पुरखों ने
जलपाखी के कूजन से
वन्शीधुन के औ' अजान के
इसमें सुर हैं मिले-जुले
हमने जपा इसे जब-जब भी
मन के सभी कपाट खुले
आखर-आखर
इसके उपजे
नेह-बसे घर-आंगन से