Last modified on 5 दिसम्बर 2012, at 21:31

गीत और गज़ल / विमल राजस्थानी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:31, 5 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |संग्रह=फूल और अंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुरमई नज़रें उठीं तो चाँदनी सिहर गयी
मदभरी आँखें झुकीं तो आरती उतर गयी
है गज़ल यदि निर्झरी-
तो गीत है गोदावरी
एक सुमधुर भैरवी-
तो दूसरा आसावरी
एक चंचल, चुलबुली-
तो दूसरा गंभीर है
एक चितवन बाण है-
तो दूसरी शमशीर है
एक झरने-सी फुदकती चली प्यासों की तरफ
दूसरे की आत्मा एक झील-सी ठहर गयी
एक चंद्रानन यहाँ तो
दूसरी है चाँदनी
राग का अनुराग है यदि-
गीत, गजलें रागिनी
खिलखिला कर हँसें गज़लें-
हुश्न के आगोश में
गीत लेटा रस-कलश की-
छाँह ले, प्रिय-गोद में
गीत छाया रहा नभ में भरे मेघों की तरह
गज़ल हँस कर दूर्वा पर ओस-सी बिखर गयी।