Last modified on 13 जून 2012, at 13:39

गीत चतुर्वेदी / परिचय

गीत चतुर्वेदी

गीत चतुर्वेदी

जन्म

27 नवंबर 1977 को मुंबई में जन्म।

सिनेमा, संगीत और विश्व कविता में गहरी दिलचस्पी। अनुवाद में मन रमता है। लोर्का, नेरूदा, यानिस रित्सोस, एडम ज़गायेव्स्की, अदूनिस, तुर्की युवा कवि आकग्यून आकोवा और इराक़ी कवयित्री दुन्या मिखाईल आदि की कविताओं के अनुवाद किए हैं। इनके अलावा मराठी से हिंदी में भी कई अनुवाद।

कृतियाँ

कविताएं पहल, तद्भव, उद्भावना कवितांक, वागर्थ, साक्षात्कार, पल-प्रतिपल, वसुधा, समकालीन भारतीय साहित्य, कथादेश, अन्यथा आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित। पहला कविता संग्रह 'आलाप में गिरह' 2010 में राजकमल प्रकाशन, नई दिल्‍ली से प्रकाशित.

पहल, नया ज्ञानोदय, तद्भव, प्रगतिशील वसुधा और अकार में लंबी कहानियां `सावंत आंटी की लड़कियां´, `सौ किलो का सांप´, `साहिब है रंगरेज़´, 'गोमूत्र', 'सिमसिम' और 'पिंक स्लिप डैडी' प्रकाशित।

संवाद प्रकाशन, मेरठ से दो किताबें प्रकाशित- नेरूदा के संस्मरणों व लेखों का अनुवाद `चिली के जंगलों से´ और `चार्ली चैपलिन की जीवनी´।

पुरस्कार

'मदर इंडिया' कविता के लिए वर्ष 2007 का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार

विविध

दैनिक भास्कर, भोपाल में बतौर संपादक (मैग्ज़ीन्स) कार्यरत। छह से ज़्यादा भाषाओं में कविताएं अनूदित.