Last modified on 19 मार्च 2015, at 11:29

गीत / दीप्ति गुप्ता

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:29, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीप्ति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो दिल का तराना, वो बीता फसाना
क्यों याद आता है, वो बिछुड़ा जमाना

वो पीपल का साया, वो भौरों की गुनगुन
वो बादल की छाया, हवाओं की सनसन
वो ख्वाबों में डूबे, तेरा मुस्कराना!
क्यों याद आता है वो...

वो गर्मी की रातें, वो तारों की टिमटिम
वो अम्बवा की बौरें, वो पावस की रिमझिम
दबे पाँव आकर, तेरा लौट जाना!
क्यों याद आता है वो...

वो आँगन का कोना, वो चन्दा सलोना
नीली सी चादर का, सूना बिछौना
उदासी में डूबी, दो आँखों का मुँदना
क्यों याद आता है वो...