भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गीत / नरेश सक्सेना" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 29: पंक्ति 29:
 
             आकाशे उगेगा तुम्हारे—
 
             आकाशे उगेगा तुम्हारे—
 
             लिए एक प्यारा-सा नाम।
 
             लिए एक प्यारा-सा नाम।
 +
 +
3 जनवरी 1965 के ’धर्मयुग’ में प्रकाशित।
 
</poem>
 
</poem>

04:43, 27 सितम्बर 2016 के समय का अवतरण

साँझ की विदा के क्षण अनजाने
आ बिखरा जाते हैं सिरहाने
            पोर-पोर कँपती उँगलियों से
            थे अन्तिम बार के प्रणाम।

छत ऊपर लौट चुकी होंगी अब
बगुलों की सितबरनी पातें
छिन अबेर आँगन में चिड़ियों की
चुक जाएँगी सारी बातें
फिर ख़ालीपन की ध्वनियाँ विचित्र
सिरजेंगी अजब-अजब अर्थ-चित्र
            खिड़की में उलझी रह जाएगी
            सिर्फ़ एक तारे की शाम।

द्वार पार से निर्वासित प्रकाश
देहरी पर रोपेगा छाँहें
कमरे भर जलता एकान्त लिए
उठेंगी अन्धेरे की बाँहें
रात गए पच्छिम का वह कोना
तन-मन पर कर जाएगा टोना
            आकाशे उगेगा तुम्हारे—
            लिए एक प्यारा-सा नाम।

3 जनवरी 1965 के ’धर्मयुग’ में प्रकाशित।