Last modified on 7 जून 2021, at 19:21

गुज़र गई कई सदी / रूपम झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपम झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुज़र गई कई सदी
मिली न कोई रोशनी

जो भूख का सवाल था,
है आज भी वहीं खड़ा
वहीं हमारा ख़्वाब भी
लहूलुहान है पड़ा
लहास बन के रह गई
हमारी पूरी जिन्दगी

बढ़ा ही जा रहा यहाँ
सितमगरों का कारवां
यों जंगलों के रास्ते से
जा रही सदी कहाँ
सहम चुका है आज क्यों
यहाँ हरेक आदमी

रहेंगे और कब तलक
यूं चुप्पियों पर चुप्पियाँ
लुटेंगी और कब तलक ये बस्तियाँ ये झुग्गियाँ
हमारा वर्ग कब तलक सहेगा सिर्फ़ बेबसी

कबूल अब हमें नहीं
ये मुफलिसी ये जिल्लतें
न ढो सकेंगे और हम
ये झूठ और नफरतें
हमारे हर सवाल का
जवाब चाहिए अभी