भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुड़िया के गहने / सरोजिनी प्रीतम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुड़िया के घर आए चोर!
गुड़िया मचा सकी ना शोर
कुत्ते ने पूछा-भौं-भौं
गुड़िया रानी, तू चुप क्यों?
कौए ने पूछा-काँ-काँ
तेरे गहने गए कहाँ?
म्याऊँ-म्याऊँ कर बिल्ली,
चली गई झट से दिल्ली!
दिल्ली में जो खाया पान,
चोर लिया झट से पहचान।
लाई गुड़िया के गहने,
हँस-हँस गुड़िया ने पहने!